रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
9 December 2025, 21:48
195 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 09-12-2025 को थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा थाना रसूलपुर पर पूर्व में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 562/25 धारा 305(ग)/317(2) बीएनएस0 की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अंकित पुत्र भूरी सिंह निवासी जरौली खुर्द थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को अभियुक्त के मकान जरौली खुर्द से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त कि निशान्देही पर अभियुक्त के कब्जे से चोरी किये गये 03 लाख रुपये नकद व 02 चैक, एक कान के बड्स व चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस0 की बढोत्तरी कर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।