Loading...

नगला खरगा, टूण्डला में रंगे हाथों पकडा नकली दूध कारोबार, नकलीसिन्थेटिक दूध बनाने के अपराध में घर की महिलाएँ भी सक्रिय

Gargachary Times 30 July 2025, 20:59 51 views
Firozabad
नगला खरगा, टूण्डला में रंगे हाथों पकडा नकली दूध कारोबार, नकलीसिन्थेटिक दूध बनाने के अपराध में घर की महिलाएँ भी सक्रिय
प्रातः 04 बजे जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर एफडीए विभाग की टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर थाना पचोखरा पुलिस बल के सहयोग के साथ संयुक्त रुप से नगला खरगा, टूण्डला तहसील में अजय सिंह, विजय सिंह पुत्र राजवीर सिंह के घर पर छापा मारा। मौके पर अजय सिंह, विजय सिंह अपने घर में रिफाइन्ड, डिटर्जेन्ट, वैक्स एवं कुछ अज्ञात कैमीकलों से नकली दूध बनाते पाये गये, टीम के पहुँचने अजय पडोस की छत से भागने में सफल हो गया तथा विजय सिंह मौके पर पकडा गया। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर मौजूद तैयार दूध, दूध बनाने में प्रयुक्त अज्ञात कैमिकलों के कुल 07 सैम्पल संग्रहित किये। कार्यवाही के दौरान मौके पर भीड का लाभ उठाकर विजय सिंह भी मौके से फरार होने में सफल हो गया। टीम द्वारा सेम्पल कार्यवाही के बाद मौके पर 100 लीटर नकली दूध एवं अज्ञात कैमीकलों पर जब्ती एवं विनष्टीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। नकली दूध बना रहे अभियुक्तगण अजय एवं विजय के विरुद्ध सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दे दी गयी है। नकली दूध के कारोबार की मुखबिर से रेकी कराकर सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डे द्वारा आधी रात्रि में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), फिरोजाबाद से वार्ता कर छापामार कार्यवाही की रणनीति तैयार की गयी थी। सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डे के निर्देशन में टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, राहुल शर्मा, जितेन्द्र कुमार व थाना पचोखरा पुलिस बल मौजूद रहे।
Follow Samachar24