गोवर्धन में साट सर्किट के स्वर्णकार की दुकान में लगी आग, लाखों रूपये का सामान जलकर हुआ राख
Gargachary Times
10 December 2025, 19:55
137 views
Mathura
कस्बा गोवर्धन के त्रिपोलिया बाजार में स्थित एक स्वर्णकार की दुकान में आग लग गई और लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। दुकान स्वामी जब दुकान पर पंहुचा तो नज़ारा देख कर उसके होश उड़ गए।दुकान स्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू किया।दुकान मालिक नीरज वर्मा ने बताया कि वह कुछ देर पहले ही आभूषण के कार्य को करने के बाद में अपने घर चला गया था हो सकता है किसी शॉर्ट सर्किट की वजह से यह किसी कारण से दुकान में आग लग गई वह जब तक दुकान पर पहुंचा तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकान स्वामी नीरज वर्मा गोवर्धन की त्रिपोलिया बाजार में आभूषण बनाने का काम करता है। आग में जलकर दुकान के काउंटर गद्दा, बिस्तर इत्यादि तमाम सामान जलकर खाक होगया।