खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के असिस्टेट कमिश्रर डाँ चंदन पांडे द्वारा प्राचार्य डॉ0 योगेश कुमार गोयल को ईट राइट केंपस का सर्टिफिकेट प्रदान किया
Gargachary Times
10 December 2025, 19:56
224 views
Firozabad
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ चंदन पांडे द्वारा मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के प्राचार्य डॉक्टर योगेश कुमार गोयल को ईट राइट केंपस का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस हेतु प्रक्रिया लगभग पांच माह पूर्व प्रारंभ की गई थी। प्रथम चरण में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कॉलेज कैंपस में भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिए गए। उन आवश्यक सुझावों पर क्रियान्वयन होने के उपरांत व एक केंद्रीय समिति के निरीक्षण के उपरांत एक ट्रेनिंग प्रोग्राम भी कराया गया। इसी क्रम में एफएसएसएआई एवं एफडीए के द्वारा आज कॉलेज के लेक्चर थिएटर 1 में एक कार्यक्रम के दौरान यह ईट राइट केंपस का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर डॉ चंदन पांडे के द्वारा ईट राइट कैंपस से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें और हेल्दी फूड, हेल्दी फूड हैबिट से संबंधित बातों का भी व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पैथोलॉजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर सोनाली बांदिल ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की अन्य फैकल्टी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। असिस्टेंट कमिश्नर डॉ चंदन पांडे ने बताया कि ईट राइट कैंपस का यह सर्टिफिकेट फिरोजाबाद जिले में पुलिस लाइन के बाद दूसरे नंबर पर मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया गया है। और पूरे उत्तर प्रदेश में यह पहला मेडिकल कॉलेज है जिनको यह ईट राइट कैंपस का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।