Loading...

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने थाना राया का किया वार्षिक निरीक्षण

Gargachary Times 10 December 2025, 20:09 312 views
Mathura
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने थाना राया का किया वार्षिक निरीक्षण
सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा द्वारा थाना राया का वार्षिक निरीक्षण किया गया l पुलिस की गार्ड सलामी ली गई l थाना परिसर का भ्रमण करके थाने की साफ सफाई और अच्छे से कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया l पुलिस बैरक तथा आवासीय भवनों की रंगाई पुताई सुनिश्चित कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया l थाना परिसर में खड़े लगभग 150 दो पहिया वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण किए जाने तथा वाहनों को क्रमवार खड़े किए जाने हेतु निर्देशित किया गया l डाइनिंग हॉल की व रसोई घर की मरम्मत हेतु औचित्य पूर्ण प्रस्ताव भेजे जाने के निर्देश दिए गए l शस्त्रों एवं कारतूसों की पर्याप्तता तथा क्रियाशीलता को चेक किया गया l सभी अभिलेखों का परीक्षण कर अद्यतन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया l थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ,प्रतिष्ठित व्यक्तियों, ग्राम चौकीदारों तथा पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्टी करके उन्हें helpline 112, 1930, 1090 ,181 की क्रियाशीलता तथा प्रक्रिया के बारे में बताया गया l साइबर फ्रॉड के विरुद्ध कार्यवाही के लिए तत्काल सूचना दिए जाने हेतु प्रेरित किया गया l प्रत्येक ग्राम सभा में 04-04 सार्वजनिक लोकेशन पर सीसीटीवी तथा 20-20 घरों में सीसीटीवी लगाए जाने हेतु जन सामान्य को प्रेरित करने हेतु समस्त उपनिरीक्षक को निर्देशित किया गया l मिशन शक्ति केंद्र बीट बुक तथा उप निरीक्षक के कार्यों की समीक्षा भी की गई l निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय, थाना प्रभारी रवि भूषण टीम सहित उपस्थित रहे l
Follow Samachar24