गोवर्धन के चार गावों में 400 पुलिसकर्मियों की छापेमारी, साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्यवाही-42 साइबर अपराधियों को लिया हिरासत में
Gargachary Times
11 December 2025, 20:22
211 views
Mathura
मथुरा पुलिस ने गुरुवार तड़के गोवर्धन थाना क्षेत्र में देवसेरस सहित चार गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। साइबर अपराधियों के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र को मिनी जामताड़ा के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने यहां से 42 से अधिक लोगों को रियासत में लिया है। जिससे साइबर अपराधों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गुरुवार की सुबह भारी फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी गोवर्धन क्षेत्र के देवसेरस सहित चार गांव पहुंचे पुलिस को देख लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और गांव को हर तरफ से घेर लिया यह ऑपरेशन मथुरा पुलिस की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था जिससे जिले के कई थानों का पुलिस बल शामिल था। पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर गहन तलाशी लिए खेतों में दौड़ लगाई ऑपरेशन की गोपनीयता बनाए रखने और किसी भी हस्तक्षेप से बचने के लिए स्थानीय थाना पुलिस क्षेत्राधिकार और इलाके के एडिशनल एसपी को इससे दूर रखा गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 42 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन सभी से साइबर अपराधों से जुड़ी जानकारी जुटानें के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हिरासत में लिए गए लोगों के तार बड़े साइबर क्राइम रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। मथुरा पुलिस का यह अभियान जिले में संगठित अपराधों विशेष कर साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। मथुरा पुलिस का यह अभियान सुबह 5 बजे शुरू हुआ जो दोपहर 11 तक चल इसी दौरान 4 एसपी 4 सीओ 26 इंस्पेक्टर के अलावा 300 कांस्टेबल और पीएसी के जवान ऑपरेशन में शामिल रहे। हिरासत में आए अपराधियों से साइबर सेल एसपी क्राइम पूछताछ कर रहे हैं।