Loading...

जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने मैनेजर के खिलाफ की नारेबाजी

Gargachary Times 11 December 2025, 20:27 100 views
Mathura
जनता इंटर कॉलेज के छात्रों ने मैनेजर के खिलाफ की नारेबाजी
मगोर्रा के जनता इंटर कॉलेज का मामला है जहाँ स्कूल के मैनेजर द्वारा प्रसिपल व एक टीचर को गलत कार्य न करने के चलते सस्पेंड करने पर स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा जमकर ववाल काटते हुये नारेबाजी की स्कूली छात्रों ने कहा की मैनेजर द्वारा सस्पेंड की गयी एक महिला टीचर का पूरा पेमेंट करने का प्रसिंपल पर गलत प्रेसर डाला जा रहा था वहीं स्कूल के प्रसिंपल प्रवीण कुमार ने गलत पेमेंट करने से मना कर दिया तो इससे नाराज मैनेजर ने प्रसिंपल व एक अन्य टीचर को सस्पेंड कर दिया इसके चलते बच्चों ने दोनों टीचरों को तत्काल उनके पद पर बहाल करने की मांग की. वहीं स्कूल के प्रसिंपल प्रवीण कुमार ने बताया की मैनेजर द्वारा उस पर गलत तरीके से सस्पेंड की गयी महिला टीचर का फुल पेमेंट करने का दवाव डाला जा रहा था ज़ब मेने गलत तरीके से पेमेंट करने से मना कर दिया तो मैनेजर द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी गयी साथ ही मुझे सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों व बच्चों का कहना है की जबसे प्रवीण कुमार स्कूल मेँ प्रसिंपल पद पर है तबसे स्कूल मेँ अच्छी तरह से पढ़ाई का कार्य चल रहा है ग्रामीणों ने मैनेजर पर उन्हें गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया है. इस मामले मेँ स्कूली बच्चों ने मैनेजर के खिलाफ तहरीर दे कर कानूनी कार्यवाही की मांग भी की है
Follow Samachar24