प्रातीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के 77 वां पीआडी स्थापना दिवस का किया आयोजन
Gargachary Times
11 December 2025, 20:31
131 views
Firozabad
11 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न ११बजे प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा 77वां पीआरडी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रान्तीय रक्षक दल की तीन टोलीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर पीआरडी रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसका मान प्रणाम् मुख्य तिथि द्वारा परेड का निरीक्षणोपरांत लिया गया। इस दौरान अपने अच्छे टर्न आउट व परेड प्रदर्शन के कारण टोली नं० १ प्रथम, टोली नं० २ तृतीय एवं टोली नं० ३ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रस्साकसी एवं बालीवाल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें रस्साकसी में टोली नं० ३ विजेता व टोली नं० १ उपविजेता तथा बालीवाल प्रतियोगिता में टोली नं० २ विजेता व टोली नं० १ उपविजेता रहे । इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री विकास यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मुकेश कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक श्री मनोज कुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री मोहित यादव, श्री पुनीत कुमार, श्री योगेश उपाध्याय, श्री राम बरन एवं श्री जितेन्द्र कुमार तथा कनिष्ठ लिपिक श्री रमेश चन्द्रा, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा श्री मलखान व पीआरडी जवान आदि उपस्थित रहे।