Loading...

कलैक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का किया आयोजन

Gargachary Times 11 December 2025, 20:32 206 views
Firozabad
कलैक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का किया आयोजन
पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान एवं निराकरण हेतु जनपद स्तर पर दिनांक 17.12.2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन में जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को आंमत्रित / प्रतिभाग करने के लिये निर्देशित किया गया है, ताकि पेंशनर्स से सम्बन्धित समस्याओं की सुनवाई एवं उन पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। पेंशनर दिवस अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा जिसका संयोजन जनपद के वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा किया जायेगा। पेंशनर दिवस में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्ष स्वयं प्रतिभाग करेंगें ताकि पेंशनर्स की ऐसी समस्यायें जिसका निराकरण कार्यालयाध्यक्ष द्वारा किया जाना है, की भी सुनवाई हो सके एवं उन पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
Follow Samachar24