सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
11 December 2025, 20:35
97 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधाकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा चौकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त राज उर्फ राजू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को एक अवैध तमन्चा देशी 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित थाना क्षेत्र सिरसागंज के एन एच 19 से गांव शेखूपुर के पास बन्द ढाबा को पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 685/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।