थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा कार्यवाही करते हुए बाल श्रम करने वाले 03 बच्चों को किया गया रेस्क्यू
Gargachary Times
11 December 2025, 20:35
117 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) फिरोजाबाद द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया । अभियान के अनुपालन में बच्चों के साथ अप्रिय घटना घटित न होने की आशंका के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत पूर्व मे की गयी रेकी व सुरागरसी पतारसी के आधार पर भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्र शिकोहाबाद, थाना क्षेत्र उत्तर व शहर क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के दौरान कुल 03 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया । बाल श्रम करने वाले लोगों को नोटिस दिया गया एंव मौके पर बच्चों के परिजन को बुला कर चेतावनी देते हुए बच्चो को सुपुर्द किया गया ।