Loading...

पीएम फसल बीमा योजना की अवधि 15 दिन बढ़ाने को लेकर कृषि मंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा पत्र

Gargachary Times 30 July 2025, 21:01 69 views
Lucknow
पीएम फसल बीमा योजना की अवधि 15 दिन बढ़ाने को लेकर कृषि मंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपा पत्र
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों द्वारा बीमा कराने की तिथि 31 जुलाई 2025 है। कुछ किसानों द्वारा अभी तक बीमा नहीं कराया गया है। राज्य में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है तथा 23 से अधिक जिले अत्याधिक वर्षा तथा 08 जिले कम वर्षा के भीतर हैं, जिसके कारण भी काफी किसान बीमा कराये जाने से वंचित हैं। जिसके कारण बीमा कराये जाने की अवधि 15, अगस्त 2025 तक बढ़ाया जाना नितान्त आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अवधि 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2025 तक कर दी जाए जिससे अभी तक बीमा योजना के लिए पंजीकरण से वंचित किसानों को भी इस योजना में पंजीकरण का अवसर मिल सके।
Follow Samachar24