ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के सभी विधायकों को सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
12 December 2025, 19:36
126 views
Mathura
मथुरा:- शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्रीय समस्याओं एवं पत्रकार हितों से जुड़ी सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद अग्रवाल और तहसील अध्यक्ष डॉक्टर कमल सिंह यदुवंशी के नेतृत्व में मथुरा की चारों विधायक गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह बलदेव विधायक पूरण प्रकाश जी छाता विधायक लक्ष्मी नारायण ओर मांट विधायक राजेश चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन विधायको को सौंपा।
मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने बताया कि क्षेत्र में काम कर रहे ग्रामीण पत्रकारों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। एसोसिएशन ने मांग रखी कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को सुरक्षा, सरकारी सुविधाएँ, मान्यता प्रक्रिया में सरलता तथा जिले में प्रेस क्लब भवन के निर्माण जैसे मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाए। सभी विधायकों ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं को मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा तथा समाधान के लिए उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
एसोसिएशन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार पत्रकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, तहसील अध्यक्ष डॉ. कमल यदुवंशी सिंह,अध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील गोवर्धन, दीनदयाल शर्मा, नरेश उपाध्याय, रवि कुमार वर्मा, राजेश लवानिया, खन्ना सैनी, ओमप्रकाश लवानिया,पंकज लावानिया, तेजवीर सिंह प्रदीप अग्रवाल, मनोज शर्मा, अमित अग्रवाल, जय शंकर सारस्वत, पंकज गुप्ता, पप्पन गुरु आदि मौजूद रहे।