अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 6 चोरी की मोटर साइकिल बरामद
Gargachary Times
12 December 2025, 19:37
115 views
Mathura
थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा दिनांक 11.12.2025 को एन0एच0-19 पर रेलवे पुल बाद के पास से मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त 1. सचिन पुत्र दशरथ निवासी साधन थाना अच्छनेरा जिला आगरा उम्र करीब 25 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया जिसकी निशादेही पर अभियुक्त के कब्जे से 6 मोटरसाइकिल बरामद की जिसमें 1. मोटरसाईकिल एच एफ डिलक्स नम्बर UP85BD0971 है जिसके सम्बन्ध में थाना रिफाइनरी पर मु0अ0स0 380/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है 2. मोटरसाईकिल स्पलेन्डर प्लस रंग ब्लैक ग्रे जिसपर चैसिस न0 MBLHA10AMEHB33101 अंकित है जिसके सम्बन्ध में थाना सादाबाद जिला हाथरस में मुकदमा पंजीकृत है । 3. मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस न0 UP86P5260 जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली मथुरा पर मु0अ0स0 619/2025 धारा 303 बीएनएस में पंजीकृत है 4. मोटर साईकिल एचएफ डीलक्स रजिस्ट्रेशन न0 UP85BX7003 है जिसके सम्बन्ध में थाना हाइवे मथुरा पर मु0अ0स0 1161/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । 5. मोटर साईकिल स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन न0 UP80EP1227 है जिसके सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा आगरा पर मु0अ0स0 853/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । 6. मोटरसाईकिल स्पलेन्डर नम्बर RJ 05 QS2687 जिसके सम्बन्ध में थाना चिकसाना भरतपुर,राजस्थान पर मु0अ0स0 68/2024 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत है तथा बरामद मोटरसाकिल के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 384/25 धारा 318(4) ,317(2), 317(4),317(5)/112 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।