सघन पल्स पोलियों एस0 एन0 आई0 डी0 अभियान
Gargachary Times
12 December 2025, 19:46
129 views
Firozabad
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय, फिरोजाबाद की अध्यक्षता में सघन पल्स पोलियो एस०एन०आई०डी० अभियान 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभांरम्भ किया गया। उक्त रैली में डा० के०के० वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी फिरोजाबाद, डा० हंसराज सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एन०यू०एच०एम० फिरोजाबाद, डा० राजकुमार एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ०, श्री विशाल तिवारी स्टेनो, श्री अनिल शुक्ला, डी०एम०सी० यूनीसेफ, मेहजवीन वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर, श्री आलोक सक्सेना, श्री देवेन्द्र कुमार, श्री नवनीत कुमार शर्मा, कम्प्यूटर सहायक, श्री अंकित कुमार आई०ओ०, श्री रामू झा सी०सी०एच०. हरिपाल वार्ड बॉय एवं उ०प्रा०वि० सिविल लाइन फिरोजाबाद के प्रधानाचार्या, समस्त अध्यापक एवं स्कूल के 400 बच्चों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत 462951 0-5 वर्ष के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा, अभियान के तहत 1170 स्थायी बूथ, घर-घर टीमों की संख्या 847, ट्रांजिट टीमों की संख्या 87 एवं मोबाइल टीम 27 के द्वारा 0-05 वर्ष के सभी लक्षित बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर सफल बनाया जायेगा।