Loading...

महिलाओं के सशक्तिकरण ,सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

Gargachary Times 30 July 2025, 21:02 39 views
Firozabad
महिलाओं के सशक्तिकरण ,सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र, आगरा स्थित आगरा जोन के समस्त जनपदों,( फिरोजाबाद आगरा मथुरा) में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु यूनिसेफ के सहयोग से महिला सेल/ शक्ति सेल का गठन कर महिलाओं के सशक्तिकरण सुरक्षा व संरक्षण हेतु जनपद आगरा में प्रशिक्षण कराया गया जिसमें समस्त जनपदों के महिला कल्याण से जुड़े अधिकारियों/ कर्मचारी गढ़ व पुलिस कर्मियों समस्त कर्मचारी को मास्टर ट्रेनर बनने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी महिला सहायता प्रकोष्ठ जनपद फिरोजाबाद द्वारा सभी को प्रोत्साहित करते हुए किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि पीड़ित किशोरियों व महिलाओं को एक जगह सभी सुविधा बिना विलंब उपलब्ध कराया जाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे वह बिना विलंब न्याय पा सकें साथ ही किसी भी तरह के शोषण से बच सके, इसी आशा के साथ शक्ति सेल प्रत्येक थाने स्तर पर बनाया जाना प्रस्तावित है जिसमें 5 से 6 अनुभवी व कर्मशील स्टाफ मौजूद रहेगा जो की महिलाओं को महिला संबंधी अधिनियम, महिला हेल्पलाइन, आइ .जी.आर.एस , साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा व विभिन्न प्रकार के अपराधों से संबंधित जागरूकता विकसित की जा सके साथ ही इस बात पर ज़ोर दिया के किसी भी प्रकार के झूठे प्रकरण को बढ़ावा ना दिया जाए एवं विवेचक द्वारा तहकीकात करके ही सही-सही धारा में एफआईआर दर्ज की जाए जिससे पीड़िता को समय रहते हैं न्याय दिलाया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान ज़िला मिशन कोऑर्डिनेटर महिला कल्याण विभाग से अनम अकाशा द्वारा हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की संपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए विभागीय योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मौजूद जनपद फिरोजाबाद महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा, महिला थाना फिरोजाबाद प्रभारी निरीक्षक रीना चौधरी , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजाबाद से मोहन शर्मा, सखी वन स्टॉप सेंटर फिरोजाबाद की परामर्शदात्री व वर्तमान प्रभारी केंद्र प्रशासक शिक्षा सारस्वत, जनपद फिरोजाबाद चाइल्ड लाइन फिरोजाबाद से सामाजिक कार्यकर्ता गीता शर्मा, मथुरा एवं आगरा के समस्त पुलिस अधिकारी व महिला संबंधी पुलिसकर्मी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24