Loading...

थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा वांछित 03 अभियुक्तों 1. अनूप 2. ब्रजेश व 3. जुबैर को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 12 December 2025, 19:53 160 views
Firozabad
थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा  वांछित 03 अभियुक्तों 1. अनूप 2. ब्रजेश व 3. जुबैर को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा जनपद में चोरी / लूट की घटना कारित करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 543/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद में वांछित 03 अभियुक्तों 1. अनूप पुत्र हरिप्रसाद को जरोली कट थाना टूण्डला से 2.ब्रजेश पुत्र अमर सिंह को जरोली कट थाना टूण्डला से व 3. जुबैर पुत्र सफीक को इन्डियन वर्क्स फेक्ट्री थाना दक्षिण से चोरी के माल 160 सोडा की बोरियों तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक (UP75M3915 ) सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । घटना का विवरण- दिनांक 10.12.2025 को वादी द्वारा थाना टूण्डला पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 09.12.25 को अशोक केमिकल फिरोजाबाद से माल (Soda Ash ) खरीदने व सप्लायर द्वारा गाडी नं0 UP75M3915 से 800 बोरी को भेजा गया था । गाडी खाली करने पर फिजिकल इन्शपेक्शन / गिनने में 150 बोरी चोरी कर ली गयी । ड्राइवर व लेबर ठेकेदार मौके से भाग गये । वादी की तहरीर के आधार पर थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद पर मु0अ0सं0 543/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया । घटना का अनावरण करते हुए थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Follow Samachar24