ऑपरेशन जागृति 5.0 के अन्तर्गत पुलिस लाइन फिरोजाबाद में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया
Gargachary Times
12 December 2025, 19:54
220 views
Firozabad
अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा ज़ोन, आगरा द्वारा दिनांक 14 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाने वाले विशेष अभियान ‘ऑपरेशन जागृति 5.0’ के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में आज दिनांक 12 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन फिरोजाबाद स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, फिरोजाबाद द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवावस्था में प्रेम-प्रसंगों, आकर्षण या भ्रमवश घर छोड़कर चले जाने की घटनाओं की रोकथाम, उनके प्रभावों की समझ, तथा जन-जागरूकता को प्रभावी रूप से बढ़ाना रहा । प्रतिभागियों को परिवार, समाज एवं विद्यालय स्तर पर समय से हस्तक्षेप तथा परामर्श की महत्ता के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया ।