Loading...

गौदान से तीन दिवसीय महोत्सव हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने गौ माता और नर सेवा कर लिया आशीर्वाद

Gargachary Times 13 December 2025, 21:33 437 views
Agra
गौदान से तीन दिवसीय महोत्सव हुआ शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने गौ माता और नर सेवा कर लिया आशीर्वाद
आगरा। श्री श्याम लाडला परिवार सेवा समिति की ओर से सातवें स्थापना दिवस पर फ्रीगंज स्थित गोशाला पर गौ माता की सेवा और गौदान किया गया। अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव की शुरूआत गौ सेवा और दो गायो के दान से की गयी है। गौ में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। सभी ने गोशाला में गौ माता का पूजन कर परिक्रमा लगायी। गौ सेवा के रूप में सब्जियां, फल, चोखर, खल, हरा चारा, गुड़, दाल की चुनी को गौ माता को खिलाया। गौ माता को सभी सदस्यों ने छबीली में रखकर बारी-बारी से भोग लगाया और गऊ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपाध्यक्ष विष्णु खंडेलवाल दीपांशु अग्रवाल ने बताया कि समिति के द्वारा प्रातः 11 बजे बालूगंज स्थित प्रेमदान आश्रम पर अन्नपूर्णा कार्यक्रम आयोजित कर नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए आश्रम में जरूरतमंद बच्चो और बुजुर्गों को भोजन कराया। रविवार को शाम को एमडी जैन सभागार में श्याम नाम की मेहँदी उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रांशु अग्रवाल, सचिन अग्रवाल , शुभम अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महेश अग्रवाल पंकज कुशवाहा, कपिल वर्मा, नीरज शर्मा , रॉबिन गुप्ता ,अमर गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय शर्मा,आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24