Loading...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 14 दिसंबर को टूण्डला में होगा भव्य आयोजन, नोडल अधिकारी नामित

Gargachary Times 13 December 2025, 21:34 296 views
Firozabad
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: 14 दिसंबर को टूण्डला में होगा भव्य आयोजन, नोडल अधिकारी नामित
फिरोजाबाद। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद फिरोजाबाद में 14 दिसंबर 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 09:00 बजे से के०पी० सिंह मैरिज होम, सिकरारी एटा रोड, टूण्डला में होगा। कार्यक्रम में माननीय मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। कार्यालय आदेश के अनुसार कार्यक्रम में लगभग 800 व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। उप-जिलाधिकारी टूण्डला को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि खण्ड विकास अधिकारी टूण्डला एवं नारखी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि नामित अधिकारी कार्यक्रम से एक दिन पूर्व विवाह स्थल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे तथा 14 दिसंबर को प्रातः 09:00 बजे से स्थल पर उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराएंगे।
Follow Samachar24