Loading...

थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामगढ़ में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Gargachary Times 13 December 2025, 21:36 225 views
Firozabad
थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रामगढ़ में जिलाधिकारी  और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों पर जोर दिया और कहा कि दोनों विभागों के अधिकारी मौके पर जाकर संयुक्त रूप से समस्या का समाधान करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निस्तारण की कार्रवाई पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष हो। दोनों उच्चाधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों से समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की संख्या और निस्तारित मामलों की दोनों उच्चाधिकारियों ने उपस्थित अधिकारियों से समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की संख्या और निस्तारित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और लंबित मामलों को तत्काल प्रभाव से निपटाने के आदेश दिए।
Follow Samachar24