Loading...

जिलाधिकारी ने समस्त उद्योगपतियों से अपील की, की यूपीडा की भूमि पर ज्यादा से ज्यादा उद्यम लगायें

Gargachary Times 30 July 2025, 21:03 142 views
Firozabad
जिलाधिकारी ने समस्त उद्योगपतियों से अपील की, की यूपीडा की भूमि पर ज्यादा से ज्यादा उद्यम लगायें
‘‘प्रशासन व्यापारियों के द्वार‘‘ पर आधारित विचारधारा के आधार पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिला उद्योग बंधु की बैठक जनपद के समस्त उद्यमियों के साथ बांके बिहारी गेस्ट हाउस नगला भाऊ में आयोजित किया गया, इस बैठक में उद्यमियों ने प्रमुखता से बिजली और सड़क जैसे मुद्दों को उठाया, जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों द्वारा जो भी समस्याएं इस संदर्भ में उठाई गई हैं, उनका निवारण शीघ्र किया जाएगा, जिससे जनपद में उद्यमियों और उनके उद्योग को कोई परेशानी उत्पन्न न हो, जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त उद्यमियों से यह अपील की है कि यूपीडा द्वारा नसीरपुर में 137 है0(ढाई सौ एकड़) का अधिग्रहण किया गया है, वहां पर जनपद के उद्यमी ज्यादा से ज़्यादा उधम लगायें, जहां पर आप सब अपने-अपने उद्योग को लगाने हेतु पहल कर सकते हैं, हम चाहते हैं कि इस जमीन का उपयोग अधिकाधिक इकाइयां उद्यमी ही करें। उद्यमियों ने अपने द्वारा अपनी निर्यात की समस्याओं को भी उठाया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा निर्यात पर हमें जो सब्सिडी दी जाती थी, उसे नियमों और मानकों के अनुसार पुनः प्रदान की जाए, जिसमें उनके सामानों के निर्यात को प्रोत्साहन मिलें, इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अतर सिंह का वेतन रोकने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए, उद्यमियों ने जिलाधिकारी के समक्ष निर्यात की समस्या को उठाते हुए कहा कि 13 मई 2022 की बनी हुई नीति के अनुसार 40 फीट कंटेनर पर बीस हजार की सब्सिडी प्रदान की जाती थी और 20 फीट के कंटेनर पर दस हजार की सब्सिडी प्रदान की जाती थी, परंतु अब हमारी मांग है कि इससे कम भार वाले कंटेनर पर भी, हमें यही सब्सिडी प्रदान की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र आपकी समस्याओं को दूर किया जाएगा, उद्योगपतियों ने यह समस्या उठाई की मक्खनपुर शहर में जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को सही कराया जाए और वहां पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की विशेष मरम्मत की कार्य योजना में से शामिल कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि उक्त प्रकरण के संबंध में आगामी 1 सप्ताह में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के साथ प्रथक से एक बैठक सुनिश्चित करें और समस्या का समाधान करें इसके अलावा उद्यमियों द्वारा समस्या उठाई गई कि ओके ग्लास इंडस्ट्रीज, जिजौली मक्खनपुर फिरोजाबाद को जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग को सही कराया जाए, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता मक्खनपुर को निर्देश दिए गए की शासन से स्वीकृत होने के उपरांत शीघ्र संदर्भित सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए उद्यमी बंधुओं को अवगत करायें, एक अन्य समस्या उद्यमियों द्वारा यह उठाई गई की, यूपीसीडा के औद्यौगिक क्षेत्र जलेसर रोड फिरोजाबाद में संगठन की कई इकाइयां स्थापित तथा वर्तमान में संचालित है। इकाइयों का फंक्शनल ऑपरेशन सर्टिफिकेट स्वयं यूपीसीडा द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर समय से अपलोड करने का अनुरोध किया गया है, जिलाधिकारी को उद्यमियों ने अवगत कराया की मिनी औद्योगिक आस्थान उसायनी में एक्सपोर्ट प्रमोशन और हैंडीक्राफ्ट के डिजाइनिंग केंद्र एवं लैब स्थापना हेतु भूमि के आवंटन के संबंध में प्रशासन द्वारा हम सब सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य हेतु प्रशासन द्वारा आपको सम्पूर्ण मदद मुहैया कराई जाएगी, यहीं पर उद्यमियों द्वारा जिलाधिकारी से यह भी अनुरोध किया गया कि दतौजी क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयां नगर निगम के अंतर्गत आती हैं किंतु विद्युत आपूर्ति ग्रामीण विद्युत फीडर से ही की जा रही है, उद्यमियों ने जिलाधिकारी से अपील की, कि यहां की विद्युत आपूर्ति को ग्रामीण क्षेत्र से परिवर्तित कर शहरी क्षेत्र से कराया जाए, जिससे हम सबको जो असुविधा हो रही है उसका निवारण हो सके, जिलाधिकारी ने कहा कि आप सबके इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा, इस बैठक में जी0एम0डी0आई0सी0, सिटी मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी, समस्त एक्स0ई0एन0 एवं सभी उद्योगपति व समस्त जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24