रास्ते का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने की नारेबाजी
Gargachary Times
14 December 2025, 21:18
146 views
Mathura
गोवर्धन- मगोर्रा के बछगाँव मेँ सड़क को ग्राम से जोड़ने वाला मेन रास्ता आजतक नहीं बना हे इस रास्ते से दिन भर मेँ हजारों ग्रामीण अपने खेतोँ पर जाते हैँ वहीं गांव की माता बहने भी इसी रास्ते से पीने के लिये पानी लाती हे बच्चे अपने स्कूल जाते हैँ रास्ता कच्चा होने के चलते हल्की बरसात होते ही कीचड मेँ तब्दील हो जाता हे साथ ही घरों का पानी रास्ते मेँ भरने के चलते ग्रामीणों के निकले मेँ बाधा डालता हे. ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले रास्ते मेँ कीचड़ के चलते एक बुजुर्ग की फिसल कर चल जाने के चलते दर्दनाक मौत हो गयी थी तब प्रसासन के आला अधिकारीयों ने जल्द रास्ते को पक्का कराने का आस्वासन दिया था मगर आज तक रास्ता यूँ का तयूं बना हुआ हे. आज फिर एक बार ग्रामीणों ने रास्ते के निर्माण को लेकर नाराबाजी की और रास्ते के जल्द निर्माण की मांग की हे ग्रामीणों ने बताया की हमने शासन से लेकर सांसद विधायक सहित जिला पंचायत अध्यक्ष तक सबसे रास्ते के निर्माण की गुहार लगाई हे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई अब देखना होगा की शासन ग्रामीणों की मांग को कब तक मानता हे.
आज नारेबाजी करने वालो मेँ
हरबीर महंबर राजेश कलुआ भोजराज घमंडी देवीराम संतोष राजेश राजबीर सीशपाल लोकेश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे.