डा0 रामबदन राम मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपकेन्द्र मक्खनपुर धनपुरा फिरोजाबाद पर पल्स पोलिया अभियान का शुभारम्भ
Gargachary Times
14 December 2025, 21:19
138 views
Firozabad
आज दिनांक-14 12 2025 को डा0 राम बदन राम मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद, द्वारा प्रातः 09:00 बजे उपकेन्द्र मक्खनुपर ब्लॉक धनपुरा फिरोजाबाद पर पल्स पोलिया एस०एन०आई०डी० अभियान 2025 का शुभारम्भ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया. जिसमे डा० के०के० वर्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा० अमित यादव चिकित्सा अधीक्षक सामु०रवा० केन्द्र धनपुरा, डा० राजेश कुमार एस०एम०ओ० डब्लू०एच०ओ०. श्री नवनीत कुमार शर्मा कम्पयूटर सहायक, श्री रामू झा सी०सी०एच०, श्री अंकित शर्मा आई०ओ०. श्री अनिल शुक्ला डी०एम०सी० यूनीसेफ, श्री देवेन्द्र यादव जे०एस०आई०. श्री रजत कुमार बी०पी०एम०, श्री सन्दीप कुमार बैम आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद फिरोजाबाद में पल्स पोलियो कार्यक्रम दिनाक 14.12.2025 से बी टीम की समाप्ति तक समस्त ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में चलाया जायेगा। जनपद में पल्स पोलियां एस०एन०आई०डी० अभियान 2025 के अन्तर्गत 0-05 वर्ष तक के कुल 462951 बच्चों को पोलियों की खुराक से अच्छादित किया जायेगा, उक्त अभियान के तहत 1170 स्थाई बूथ एवं अभियान का सफल बनाने हेतु कुल 961 टीमों द्वारा कार्य किया जायेगा।
प्राथमिक विद्यालय रहना पर लगे हुए पोलियो बूथ पर आशा बहन द्वारा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। दवा पीते हुए बच्चे रुद्रांश तिवारी तथा कविशा तिवारी