Loading...

जनपद के नगरीय निकाय नगर पंचायत फरिहा एव टुण्डला, नारखी के चिहिन्त पात्र जोडो के विवाह मुख्यमंत्री विवाह योजना के अन्तर्गत टूण्डला मे सम्पन्न हुऐ

Gargachary Times 14 December 2025, 21:19 121 views
Firozabad
जनपद के नगरीय निकाय नगर पंचायत फरिहा एव टुण्डला, नारखी के चिहिन्त पात्र जोडो के विवाह मुख्यमंत्री विवाह योजना के अन्तर्गत टूण्डला मे सम्पन्न हुऐ
जनपद के नगरीय निकाय (नगर पंचाचत फरिहा) एवं विकास खण्ड टूण्डला, नारखी के चिन्हित पात्र जोड़ों के विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत के०पी सिंह मैरिज होम सिकरारी एटा रोड़ टूण्डला में सम्पन्न हुये। जिसमें नगर पंचायत फरिहा के 04, विकास खण्ड टूण्डला के 20, विकास खण्ड नारखी के 35 इस प्रकार कुल 59 जोड़ों उपस्थित हुये। जिनमें 48 हिन्दू जोडे एवं 11 मुस्लिम जोडे इस प्रकार कुल 59 जोड़ों के विवाह उनके धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सम्पन्न कराये गये। उक्त के कार्यक्रम में सम्मिलित हुये जोड़ों को क्रमशः 05 साडी ब्लाउज सहित, 05 पेटीकोट, चुनरी, पैन्ट का कपडा, शर्ट का कपडा, फेंटा / गमछा, चाँदी की पायल (एक जोडी), चॉदी की बिछिया (एक जोडी), स्टील डिनर सैट, प्रेषर कुकर, कढाई, ट्रॉलीबैग, वैनिटी किट, दीवार घडी, सीलिंग फेन, कूल केज, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, 02 पिलो कवर, कम्बल-02, गद्दा / मैट्रेस-02, तकिया-02 नग, सिन्होरा, चूडी, कंगन, ड्राईफ्रूट्स, मिष्ठान, आदि वैवाहिक सामग्री प्रदान की गयी। कार्यक्रम में श्री शिवशंकर शर्मा विधान सभा संयोजक भा०ज०पा०, श्री अनन्त प्रताप सिंह प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष भा०ज०पा०, श्री अवधेश प्रताप सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीयों के द्वारा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए वर-वृधू को नये दाम्पत्य जीवन की शुरूआत करने लिए के मंगल कामनाओं सहित शुभकामनाऐं प्रदान की गयी। कार्यक्रम में उपरोक्त जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त श्रीमती राजमती जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्री के०एम० सिंह जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, श्री प्रभात रंजन खण्ड विकास अधिकारी टूण्डला एवं सम्बन्धित नगरीय निकाय के अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मंच का संचालन प्रेमस्वरूप पारस द्वारा किया गया।
Follow Samachar24