शेषनाग पर विराजे खाटूश्याम का आशीष लेकर जन्म जन्मांतर के लिए एक दूजे के हुए सात जोड़े
Gargachary Times
14 December 2025, 21:20
124 views
Agra
आगरा। उल्लास से चमकते चेहरे, इंद्रधनुषी रोशनी, बैंड दस्तों के मधुर स्वरों में झूमते-नाचते हजारों लोग। सजी-धजी बग्गियों पर विराजे नव युगल। यह दिव्य अवसर था श्री श्याम लाडला सेवा समिति की ओर से आयोजित सामूहिक लाड़ली बहना विवाह समारोह में निकलती बारातों का। नाचते-गाते लोगों ने उमंग और उल्लास का ऐसा रंग जमाया कि रह चलता राहगीर भी नवयुगलों को दुआएं देते थिरक उठा। संजय प्लेस स्थित आजाद पेट्रोल पम्प से रवाना हुई बारात एमडी जैन मैदान में पहुंची। सभी ने द्वार पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी कर बारात का भव्य स्वागत किया।
अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम नव युगल जोड़ो ने एक-दूजे के साथ जन्मो-जन्मो तक परिणय सूत्र के बंधन में बंधने के लिए शेष नाग के शृंगार में सजे खाटू नरेश का आशीर्वाद लिया। सातों वर वधुओ ने एक साथ अपने प्रियतम के गले में गुलाब की माला पहनाई तो पुरा सभागार खाटू नरेश के जयकारो ने गूंज उठा। वैदिक रीती रिवाज़ से विवाह की सभी रस्मों को निभाते हुए विवाह सम्पन्न हुआ। उपहार में समिति ने सभी जोड़ों को घर गृहस्थी के समान में स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, डबल बेड, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, गैस चूल्हा, सिलेंडर, टेबल कुर्सी सहित चांदी के बिछुए, पायल आदि भेट की।
इस अवसर पर विष्णु खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल ,सौनेन्द चौहान , प्रांशु अग्रवाल,दीपांशु अग्रवाल, अमित गोयल, शुभम गोयल,विनय अग्रवाल, सचिन गर्ग, महेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पंकज कुशवाहा महेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रवि अग्रवाल ,अमर गुप्ता, रॉबिन गुप्ता मनोज गुप्ता,आदि मौजूद रहे।
चित्र विचित्र महाराज का आज होगा संकीर्तन
सोमवर को एमडी जैन मैदान पर भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, पुष्प -इत्र वर्षा और दिव्य छप्पन भोग सजाया जायेगा। संकीर्तन की शुरूआत में शाम 6 बजे से भरतपुर से नरेश खत्री, मथुरा से यश सिंघल और शुभम गोयल अपने भजनों से श्याम बाबा को रिझाएंगे। रात 9 बजे संकीर्तन में पटना से प्रख्यात भजन गायिका रेशमी शर्मा के बाद ब्रज रसिक चित्र विचित्र की जोड़ी खाटू नरेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मधुर संकीर्तन करेंगे।