चांदी व्यवसाई से लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशो को मुठभेड़ मेँ लगी गोली
Gargachary Times
16 December 2025, 07:20
102 views
Mathura
मथुरा - बिगत तीन दिन पहले चांदी व्यापारी जतिन पुत्र सुनील कुमार निवासी नगला पदी न्यू थाना आगरा के साथ रिफाइनरी फ़लाई ओवर कट के पास से अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था इस मामले मेँ पीड़ित द्वारा थाना रिफाइनरी मेँ मुक़ददमा लिखाया गया था उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा लूट करने वाली टीम पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित करते हुये घटना को जल्द खोलने के लिए पुलिस सहित अन्य टीम लगाई गयीं थी इसी क्रम मेँ आज मुखबिर द्वारा बाद स्थित रेलवे स्टेशन के पास लुटेरों के होने की सूचना पर घेराबंदी की गयी बदमाशों द्वारा अपने को घिरता हुआ देख उन्होंने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया पुलिस द्वारा आत्म रक्षा हेतु की गयी गोली बारी मेँ तीन बदमाशों के गोली लगी. घायल बदमाश अमन पुत्र लक्ष्मण मलपुरा उम्र 36 वर्ष लक्ष्मण पुत्र दिनेश मलपुरा उम्र 37 वर्ष व आशीष पुत्र महेश मलपुरा आगरा को उपचार के लिये जिला अस्पताल मेँ भर्ती कराया गया है. क्षेत्रअधिकारी रिफाइनरी ने बताया की बदमाशों से लूट की गयी 5, 5 किलो चांदी एक मोटरसाईकिल तीन तमंचा सहित जिन्दा व मृत कारतूस बरामद किये गये हैँ इन सभी पर आगरा मेँ भी कई मुक़दमे पंजीकृत हैं