Loading...

इंटर कालेज के छात्रों को मैनेजर ने दी घर से उठाने की धमकी तो छात्र बैठे धरने पर, सीओ एसओ के समझाने पर बच्चे धरना से हटे

Gargachary Times 16 December 2025, 07:22 32 views
Mathura
इंटर कालेज के छात्रों को मैनेजर ने दी घर से उठाने की धमकी तो छात्र बैठे धरने पर, सीओ एसओ के समझाने पर बच्चे धरना से हटे
मगोर्रा स्थित जनता इंटर कॉलेज के मैनेजर द्वारा प्रसिपल व एक अन्य अध्यापक को पद से हटाने के चलते स्कूली छात्र नाराज हैं. आज फिर से छात्र छात्राएं दोनों अध्यापकों को उनके पद पर बहाल करने के लिये ओमबीर मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुये धरने पर बैठ गये स्कूली छात्रों ने मैनेजर पर आरोप लगाते हुये कहा की मैनेजर द्वारा धरना देने से नाराज होकर हमें घर से उठाने और जान से मरवाने की धमकी दी जा रहीं है ओमबीर मैनेजर दबंग किस्म का जो की एक महिला टीचर के सस्पेंड होने के बावजूद प्रसिंपल पर नाजायज तरीके से पूरा पेमेंट कराने का दवाव डाल रहा था प्रसिपल द्वारा नाजायज पेमेंट न करने के चलते उसे पद से हटाया गया हैं. वहीं स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा गोवर्धन मगोर्रा मार्ग पर जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद सीओ गोवर्धन और एसओ मगोर्रा मौके पर पहुंच गये जहाँ बच्चों को समझाने बुझाने के काफी देर बाद बच्चे रोड से हटे और जाम को खुलवाया गया देखना होगा की प्रसासन द्वारा मैनेजर पर क्या कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
Follow Samachar24