Loading...

आगरा में सिस्टम सुधार संगठन का 26 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च

Gargachary Times 16 December 2025, 07:22 202 views
Agra
आगरा में सिस्टम सुधार संगठन का 26 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च
आगरा में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय गांव भवाईन पर संपन्न हुई, जिसमें सम्मानित क्षेत्रीय किसान सरदारी तथा गणमान्य जन उपस्थित हुए तथा सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन एवं सम्मानित किसानों ने तय किया कि बिजली विभाग की तानाशाही तथा गलत बिल फर्जी एफआईआर किसानों को सिंचाई के लिए 14 घंटे बिजली तथा बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को रोका जाए एवं कस्बा एत्मादपुर नेशनल हाईवे के दोनों चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात के लिए तथा घटित हुई घटनाओं के चलते बाईपास निकल जाए, जिससे कि जाम तथा जान जाने से निजात मिल सके, साथ ही खराब सड़कों की जांच तथा सड़क बनाने में कार्यदायी संस्थाओं तथा कंपनियां, ठेकेदारों पर समय से पूर्व सड़क उखड़ने तथा भ्रष्टाचार को लेकर एवं किसानों को फसलों के लिए यूरिया खाद तथा आवारा पशुओं की समस्या का समाधान एवं नेशनल हाईवे भागूपुर पर जल भराव की समस्या को लेकर एवं तहसील एत्मादपुर क्षेत्र के किसानों को माइनर, बंबा, गूलों में ढाई सौ दिन कम से कम पानी दिया जाए जिससे कि इस क्षेत्र वाटर लेवल जो 400 फुट से अधिक नीचे जा चुकी है उसमें कुछ सुधार हो सके तथा जो पानी खारा हो गया है उसमें भी सुधार होगा साथ ही लगातार पानी चलने से इस क्षेत्र का किसान एक फसल की बजाय दो फसल पैदा करने लगेगा जिससे कि किसान की आमदनी बढ़ेगी तथा परिवार मजबूत होगा, इन सभी मूलभूत समस्याओं को लेकर आज संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी सम्मानित किसानों ने तय किया कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए 26 दिसंबर 2025 को ट्रैक्टर मार्च तहसील मुख्यालय तक किया जाएगा, ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च में शायद किसान मोर्चा के सभी घटक संगठन तथा सभी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी शामिल होंगे तथा शोषण तानाशाही अफसर शाही बांदा खिली एवं समस्याओं के खिलाफ मजबूती के साथ किसान की पीड़ा तथा समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा, जिला आगरा में अब तक का सबसे बड़ा तथा ऐतिहासिक ट्रैक्टर मार्च होगा जिसमें जिला आगरा के भी विभिन्न घटक संगठन शामिल होंगे, ट्रैक्टर मार्च के लिए नौ लोगों की संघर्ष समिति गठित की गई, जिसमें किसान नेता विशंभर सिंह, पंडित सत्येंद्र रावत, पंडित श्याम सुंदर शर्मा, भूरी सिंह धाकरे, शारदा देवी (सभासद), राकेश यादव (प्रधान), मुकेश बघेल (प्रधान),जमुना प्रसाद त्यागी, अरविंद धाकरे, शिवराम बघेल शामिल है, बैठक की अध्यक्षता वायोवृद्धि किसान नेता विस्मबर सिंह तोमर ने की, बैठक में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रदेश महासचिव जितेंद्र त्यागी, प्रदेश महामंत्री मीनू उस्मानी, प्रदेश महामंत्री नरेंद्रपाल सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह परमार, प्रदेश संगठन सलाहकार दिलीप सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र यादव, त्यागी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद त्यागी, प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र त्यागी, भोला त्यागी (बाईसी अध्यक्ष) त्यागी महासभा, किसान नेता पॉप सिंह त्यागी, किसान नेता सत्यवीर त्यागी, मंडल अध्यक्ष पवन सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, जिला संरक्षक मनवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंडित पवन कांत रावत, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष टिंकू पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश परमार, जिला महासचिव लोकेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष फिरोजाबाद मानसिंह गौर, जिला मीडिया प्रभारी हेमंत ठाकुर, तहसील अध्यक्ष हुकम सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) संजय खान, किसान नेता वीरपाल सिंह जादौन, कमल सिंह, रामू सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, भोला ठाकुर, सत्य प्रकाश सिंह, जाहिद अली, मनोज खान, नरसिंहपाल चौहान, प्रेमसिंह, गोरे पंडित, हीरा सिंह, राहुल उपाध्याय, उदयवीर बघेल, भाव सिंह राठौर, पंडित सुभाष उपाध्याय, राधेश्याम सिंह राठौर, किशनलाल सविता, धर्मवीर सिंह , देवेंद्र सिंह, आदि समस्त सम्मानित किसान तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे।
Follow Samachar24