Loading...

बॉर्डर पर गाड़ियां आपस में टकराई, लग गया जाम, बाल-बाल बचे लोग

Gargachary Times 16 December 2025, 07:24 51 views
Mathura
बॉर्डर पर गाड़ियां आपस में टकराई, लग गया जाम, बाल-बाल बचे लोग
फरह। थाना फरह क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर कोहरे के कारण करीब आधा दर्जन वाहन टकरा गए। गनीमत ये रही कि कोई जनहांनि नहीं हुई। वाहनों के टकराने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हाईवे से हटाया। मथुरा आगरा हाइवे रैपुरा जाट बॉर्डर पर ग्वालियर बायपास पर सोमवार की सुबह हाईवे पर घना कोहरा होने के कारण ऑक्सीजन भरे ट्रक में पीछे से सब्जी भरे ट्रक जा घुसा। इस दौरान हाईव पर पीछे आ रहे अन्य वाहन भी टकरा गए । आपस वाहन टकराने के कारण हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया, सूचना पर पहुंचे रैपुरा जाट प्रभारी तेजिंदर सिंह ने वाहनों में घायल, रुनकुता निवासी फरमान, नूह निवासी, अलमुद्दीन, सिंगरौली निवासी महेश तिवारी, आंवलखेड़ा निवासी जयशंकर को अस्पताल भेजा, मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस ने मिलकर क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे किनारे लगाकर जाम खुलवाया बताया गया है कि ग्वालियर बायपास पर वाहन चढ़ते समय रास्ता भूल जाते हैं और फिर वह वापिस करते है इसलिए अधिकांश घटना होती रहती है थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि आपस में वाहन टकराया थे कोई व्यक्ति ज्यादा घायल नहीं हुआ हल्की चोट आई थी वाहनों को हाईवे से हटावा दिया गया है
Follow Samachar24