रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वाँछित अभियुक्त आमिर को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
31 July 2025, 21:00
46 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा जघन्य/संगीन अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 306/25 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में वाँछित अभियुक्त आमिर पुत्र छोटे कुरैशी निवासी टूटी पुलिया मोमीन नगर थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर मौढ़ा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।