मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन बैश्य ने आईजी आरएस के संदर्भों के निस्तारण समीक्षात्मक बैठक का आयोजन
Gargachary Times
16 December 2025, 07:29
105 views
Firozabad
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कलैक्ट्रेट सभागार कक्ष में आईजीआरएस के संदर्भाें के निस्तारण के सम्बन्ध में सभी अधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया, उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर आप सब करें, उन्होने कहा कि जिलाधिकारी इस बात पर बेहद नाराज है, की आईजीआरएस सन्दर्भांे के निस्तारण में कुछ अधिकारी उदासीनता बरत रहें है, जिससे जनता को अपनी समस्याओं का हल नही मिल पा रहा है, सभी अधिकारी आईजीआरएस में आए सन्दर्भाें के निस्तारण हेतु क्षेत्रीय भ्रमण अवश्य करें, जिससे मौके पर जाकर समस्याओं से न केवल अवगत हुआ जा सके, अपितु उनका अधिक विश्वसनीय ढं़ग से निस्तारण भी किया जा सके, इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला होमगार्ड कमाण्डेंट अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण, सीडीपीओ, जिला कृषि अधिकारी, एआरएम रोडवेज, एआर कोपरेटिव, एबीएसए का वेतन काटने के निर्देश दिए, उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतें किसी भी दशा में डिफाल्टर नही होनी चाहिए, असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त न हो, शिकायतकर्ता से हर हालत में सम्पर्क किया जाए और सर्वे स्थल का फोटोग्राफ भी अपलोड किया जाए, समीक्षा बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी की सबसे अधिक शिकायतें अनिस्तारित पाई गयी, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि तत्काल प्रभाव से गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करंे। यदि शिकायतों के निस्तारण मंे लापरवाही बरती गयी तो विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविन्द द्विवेदी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।