“ऑपरेशन जागृति ” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक
Gargachary Times
16 December 2025, 07:30
169 views
Firozabad
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन एवं उनके प्रति होने वाले अपराध में कमी लाने हेतु “ऑपरेशन जागृति” फेज-05 दिनांक 14-12-2025 से 23-12-2025 तक के एक विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 15-12-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न संस्थानों में रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को ऑपरेशन जागृति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा युवाओं में प्रेम प्रसंग (Elopement) के अंतर्गत घर से चले जाने के मामलों की रोकथाम हेतु किया जा रहा है जागरुक । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा मय ऑपरेशन जागृति टीम के थाना दक्षिण के गोपीनाथ इंटर कॉलेज व हंसवाहिनी इंटर कॉलेज हुमायुंपुर में, क्षेत्राधिकारी जसराना द्वारा मय थाना जसराना ऑपरेशन जागृति टीम के एलआर इंटर कॉलेज, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मय थाना लाइनपार ऑपरेशन जागृति पुलिस टीम के छोटेलाल इंटर कॉलेज में, थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा महाराज सिंह इंटर कॉलेज हैबतपुर कर्खा, इंटर कॉलेज डाडियामई, ग्राम बालकपुर व ग्राम रपडी में, थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा पालीवॉल इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, झाऊ इंटर कॉलेज, ग्राम भांडरी, ग्राम बोझिया में, थाना बसईमौ0पुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम मुहम्मदपुर बिहारीपुर, गंगा देवी उ0मा0 विद्यालय पहाडपुर, ग्राम पंचायत उस्मानपुर, ग्राम बिहारी मौहम्मदपुर, थाना रजावली पुलिस टीम द्वारा डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल नगला सिकंदर एवं जवाहरलाल इंटर कॉलेज नगला बीच, थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज लालई एवं कृष्णा कोचिंग क्लासेज व एसबीएल स्कूल लालई में एवं थाना नगला सिंघी पुलिस टीम द्वारा किसान इंटर कॉलेज ग्राम एलई, डीपीएस धीरपुरा में, थाना फरिहा पुलिस टीम द्वारा ग्राम विद्याराम इंटर कॉलेज रानीपुरा, कृष्णा इंटर कॉलेज गुलामई, थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा भारतीय इंटर कॉलज धात्री एं ग्राम नगला रोड़ कठफोरी, थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम अंगदपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय, थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा आशा आईटीआई हुमायुपुर, थाना उत्तर एसआरपी विद्या मंदिर स्कूल, थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा टाइनी टाटस स्कूल, थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा वार्ड नं0-2 नगला मिर्जा बडा व इकरा कान्वेंट क्सूल, थाना पचोखरा पुलिस टीम द्वारा कृष्णा इंटर कॉलेज देवखेड़ा व राधा बल्लभ पब्लिक स्कूल, थाना नारखी पुलिस टीम द्वारा ग्राम पचवान व नगला रामकुमर में, थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिराई व ग्राम खेदाखुर्द में, थाना लाइनपार पुलिस टीम दवारा गुरूदयाल इंटर कॉलेज नगला सदासुख व वार्ड नम्बर 06 छारबाग में, थाना जसराना पुलिस टीम दवारा वीर विक्रम सिंह इंटर कॉलेज जसराना में, थाना एका पुलिस टीम द्वारा श्री इंटर कॉलेज पैंढ़त व आरसी कठेरिया बाल विद्या मंदिर में व थाना अराँव पुलिस टीम द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज रेशमबाग व ग्राम शादीपुर आदि में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु “ऑपरेशन जागृति” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक ।