वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे यातायात के कुशल नेतृत्व मे विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया
Gargachary Times
16 December 2025, 07:30
165 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध बाइकों, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहनों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की गई।*
यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई चेकिंग में कुल 690 वाहन चालकों का चालान किया गया तथा 06 वाहन सीज किए गए। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, बाइपास व संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया तथा बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, ओवरस्पीडिंग व स्टंट करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई। जनपद में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएँगे।