Loading...

एत्मादपुर तहसील में किसान यूनियन टिकैत ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Gargachary Times 16 December 2025, 07:33 235 views
Agra
एत्मादपुर तहसील में किसान यूनियन टिकैत ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन
आगरा आज एत्मादपुर तहसील में किसान यूनियन टिकैत ने हल्ला बोल कर प्रदर्शन किया भारतीय किसान यूनियन टिकट के आगरा मंडल युवा विंग के अध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में आज तहसील में किसनो की कई गंभीर समस्याओं को उठाया सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने का शंखनाथ किया गया ज्ञापन में बताया गया कि एनएच 19 पर रामबाग से लेकर आगे तक सड़क निर्माण अधूरा पड़ा है जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि एत्मादपुर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है रोजाना शाम को करीब 4:30 बजे बिजली कट जाती है जिससे बच्चों की पढ़ाई और किसानों का काम प्रभावित हो रहा है इसके अलावा प्रदर्शन में शामिल महिलाएं एक बड़ा गड़ा लेकर पहुंची थी जिसे सब्र का प्रतीक बताया जा रहा था किसान नेताओं ने कहा कि हम कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा ज्ञापन में यह भी मांग की गई की नहरो की सफाई जेसीबी मशीन से कराई जाए ग्रामीण सड़कों की मरम्मत PWD द्वारा जल्द पूरी की जाए और घटिया निर्माण सामग्री से कराए गए कार्यों की जांच दोषी ठेकेदारों पर कार्यवाही की जाए एत्मादपुर तहसील में चल रहे किसान यूनियन के धरने को देर शाम, उप जिला अधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह के आश्वासन पर धरना स्थगित किया गया, किसानों की मांगों का एक हफ्ते के अंदर किया जाएगा समाधान।
Follow Samachar24