डॉक्टर कलाम की 10 वी पुण्यतिथि पर सेमिनार व वृक्षारोपण का किया आयोजन
Gargachary Times
31 July 2025, 21:09
44 views
Lucknow
पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न मिसाइल मैन डॉक्टर APJ अब्दुल कलाम साहब की 10 वी पुण्यतिथि के मौक़े पर वृक्षारोपण वह एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिज़वी साहब ने डा कलाम सेन्टर,सदरपुर, मलिहाबाद, लखनऊ वृक्षारोपण करते हुए कहा कि 27 जुलाई 2015 को IIM शिलांग मे लेक्चर देते वक़्त दिल का दौरा पढ़ने से कलाम साहब लेक्चर पूरा नहीं कर पाए और आख़िरी साँस ली सेमिनार का विषय था पृथ्वी को रहने योग्य ग्रह बनाने के लिए क्या करना चाहिए आज हमें कलाम साहब के उस आख़िरी ख़्वाब को पूरा करने के लिए पृथ्वी को पृथ्वी को हरा भरा बनाया और प्रदूषण मुक्त संसार के लिए काम करें इस मौक़े पर अब्दुल नसीर नासिर चेयरमैन डॉक्टर APJ अब्दुल कलाम ट्रस्ट ने कहा कलाम साहब को छात्रों से बहुत प्रेम था इसको देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने कलाम साहब के जन्मदिन 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाने का ऐलान किया कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा की आज विश्व समुदाय को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की बहुत आवश्यकता है तो मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ईमाम ईदगाह ने कहा कि वृक्षारोपण करने से भी विश्व में हरियाली से पैदा होती है उसके अलावा मानो समुदाय को विभिन्न बीमारियों से निजात भी मिलती है इस मौक़े पर सौरभ कुमार ने आए हुए लोगों को धन्यवाद दिया ।