Loading...

मथुरा में 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले:150 को अस्पताल भेजा, एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हादसा

Gargachary Times 16 December 2025, 10:49 235 views
Mathura
मथुरा में 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले:150 को अस्पताल भेजा, एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते हादसा
मथुरा जिले के थाना बल्देव क्षेत्र 127 माइल स्टोन यमुना एक्सप्रेससवे पर मंगलवार कोहरे होने के कारण तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कई बसों और अन्य वाहन आपसे में टकराने से आग लग गई। जिसमे चार लोगो की मौत और 25 घायल और घायलों का इलाज कई अस्पतालों में कराया जा रहा है। यह जानकारी एसएसपी श्लोक कुमार ने दी। जिला अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया जा रहा है कि कई लोग जिंदा जल गए। जो लोग मरे हैं, वो ज्यादातर नींद में थे। करीब चार से पांच बस और एक कार में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। सूचना पर इलाका पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और बचाव शुरू कर दिया है। सुबह का वक्त होने के कारण ज्यादातर यात्री नींद में थे। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग उन तक पहुंच चुकी थी। शवों को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Follow Samachar24