Loading...

कुख्यात गाँव देवसेरस मेँ आयी बारात मेँ गाड़ियों की छतों पर सवार होकर किया असलाहों का प्रदर्शन

Gargachary Times 16 December 2025, 16:13 245 views
Mathura
कुख्यात गाँव देवसेरस मेँ आयी बारात मेँ गाड़ियों की छतों पर सवार होकर किया असलाहों का प्रदर्शन
गोवर्धन - लूट सायबर ठगी टटलू वाजी के लिये मशहूर दोसेरस गाँव मेँ बरातियों द्वारा जमकर की गयी गुंडागर्दी से गांव मेँ दहशत का माहौल है। गांव मेँ सगरू नामक व्यक्ति की बेटी की शादी मेँ काँमा राजस्थान से आयी बारात मेँ दर्जनों महंगी डिफेंडर रेंजरोवर फॉर्चूनर थार स्कोरपियो जैसी गाड़ियों पर सवार दबँग किस्म के युवकों ने गाँव की गलियों मेँ रोब जमाते हुये हूटरों की तेज आवाज और सरेआम हाथों मेँ हथियार लहराते हुये आतंक मचाया. इस घटना के बाद वो दबँग यहीं नहीं रुके चढ़ाई के दौरान युवकों ने डीजे पर खुलेआम फायर किये जिस से गांव मेँ और ज्यादा दहशत का माहौल बन. गाँव वालों बे इस घटना को अपने कैमरे मेँ कैद कर लिया घटना की सूचना ज़ब पुलिस तक पहुंची तो पुलिस हरकत मेँ आयी और घटना की जानकारी मेँ जुट गयी. थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया की गांव मेँ हुई घटना की जानकारी मुखबिर द्वारा उन्हें दी गयी है जो साख्य मिले हैँ उनके अनुसार जो भी लोग इस घटना मेँ शामिल होंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी. बताते चलें की दोसेरस गांव हमेशा सुर्खियों मेँ बना रहता है हाल ही मेँ कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा की गयी बडी कार्यवाही मेँ दबिश देकर करीब चार दर्जन अपराधियों को जेल भेजा था।
Follow Samachar24