ब्रज लोक कला संस्कृति की नि:शुल्क कार्यशाला हुई प्रारंभ
Gargachary Times
16 December 2025, 20:14
175 views
Mathura
बलदेव - ब्रज की शीर्ष संस्था ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा द्वारा आज विकास खंड बलदेव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दघेंटा में ब्रज कला संस्कृति के संरक्षण हेतु कला उपसिका वन्दनाश्री के कुशल निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उत्सव उमंग के साथ शुरू हुई निःशुल्क कार्यशाला में आज ग्रामीण अंचलों के काफी बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लेकर पारंपरिक विधाओं को सीखा। कार्यशाला में बच्चे लोक नृत्य, लोक संगीत मयूर नृत्य, ब्रज की होली आदि बृज की विधाओं को पूरे मनोयोग से सीख रहे है।
ब्रज परमार्थ संघ के अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा ने बताया कि ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा द्वारा आयोजित की जा रही ऐसी कार्यशालाये बलदेव क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों मे आयोजित की जाएगी। आज की कार्यशाला में डॉ अखिलेश यादव, संजीव अग्रवाल, सोनू चतुर्वेदी, करुणा गोयल, लवी सिकरवार, प्राची, खुशबु, सृष्टि, विकास चौधरी, हेमराज सिंह, सोनम, प्राची आदि उपस्थित मुख्य रही।