“ऑपरेशन जागृति ” अभियान फेज-05 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक
Gargachary Times
16 December 2025, 20:16
246 views
Firozabad
अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन में महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन एवं उनके प्रति होने वाले अपराध में कमी लाने हेतु “ऑपरेशन जागृति” फेज-05 दिनांक 14-12-2025 से 23-12-2025 तक के एक विशेष अभियान क्रम में आज दिनांक 15-12-2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के आईवे इन्टरनेशल स्कूल में छात्र / छात्राओं को विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया । महोदय द्वारा बच्चों को विभिन्न हैल्पलाइन नम्बरों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इन्स्टाग्राम आदि) के सम्बन्ध में विशेष जानकारी देकर जागरूक किया गया । जनपद में पुलिस टीम द्वारा रैली, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से छात्र-छात्राओं, महिलाओं व बालिकाओं को ऑपरेशन जागृति अभियान फेज 05 के तहत सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा युवाओं में प्रेम प्रसंग (Elopement) के अंतर्गत घर से चले जाने के मामलों की रोकथाम हेतु किया जा रहा है जागरुक । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष मटसेना एवं ऑपरेशन जागृति टीम थाना मटसेना उपस्थित रहे । जनपद में लगातार अभियान जारी है ।