राया में शौचालय बने शोपीस, खुले में शौच को मजबूर लोग
Gargachary Times
17 December 2025, 21:05
107 views
Mathura
राया कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए सार्वजनिक शौचालय आज शोपीस बनकर रह गए हैं। कई स्थानों पर शौचालयों में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही नियमित सफाई, जिसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शौचालय तो बना दिए गए, लेकिन उनके रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। कुछ शौचालयों पर ताले लटके रहते हैं, तो कहीं दरवाजे टूटे हुए हैं। दुर्गंध और गंदगी के कारण लोग उनका उपयोग करने से कतराते हैं।खुले में शौच की मजबूरी से न केवल गंदगी फैल रही है, बल्कि महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से मांग की है कि शौचालयों को जल्द चालू कराया जाए, नियमित सफाई और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को खुले में शौच से निजात मिल सके।