Loading...

मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक

Gargachary Times 17 December 2025, 21:15 252 views
Agra
मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक
मण्डलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में आज बुधवार को लघु सभागार में मण्डल स्तरीय कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम कर वसूली की समीक्षा की गयी। वाणिज्य कर में आगरा क्रमिक उपलब्धि के लक्ष्य से काफी पीछे रहा, गत वर्ष के सापेक्ष मैनपुरी में भी प्रगति कम रही। निर्देश दिए गये कि सभी पैरामीटर्स की प्रगति में सुधार लाया जाए। वहीं आगरा में बहुत कम आरसी वसूली पर आयुक्त महोदय ने नाराजगी व्यक्त की। मथुरा में भी वसूली बढ़ाने को गंभीरता से प्रयास किए जाएं। सभी जिलों में प्रवर्तन की कार्यवाही तेज की जाए। स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन में भी आगरा क्रमिक उपलब्धि के लक्ष्य से पीछा रहा। फिरोजाबाद की प्रगति में भी सुधार लाने के निर्देश दिए। आबकारी मद में वसूली की प्रगति बढ़ाई जाए। परिवहन मद में लक्ष्य से पीछे रहे आगरा और मथुरा की प्रगति बढ़ाने तथा ज्यादा से ज्यादा आरसी वसूली किए जाने के निर्देश दिए। विद्युत मद में फिरोजाबाद में प्रगति बढ़ाने तथा आगरा में सबसे ज्यादा आरसी बकाया होेने पर अपर जिलाधिकारी के समन्वय से आरसी वसूली के लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। खनिज में फिरोजाबाद और मथुरा की प्रगति में सुधार लाने तथा विधिक माप विज्ञान में चारों जिलों की वसूली प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। तत्पश्चात आईजीआरएस की समीक्षा की गयी। मण्डलीय प्रभारी व अपर आयुक्त महोदया द्वारा अवगत कराया गया कि आईजीआरएस में मैनपुरी 6वें, फिरोजाबाद 22वें, मथुरा 27वें और आगरा 42वें स्थान पर है। इस माह मण्डल की रैंक गिरकर 15वें स्थान पर पहुंचने पर आयुक्त महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। समीक्षा करते हुए जनपदवार संतोषजनक फीडबैक प्रतिशत में आयुक्त महोदय ने अधिक वृद्धि किए जाने एवं आईजीआरएस में प्राप्त सभी शिकायतों में शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क करने के निर्देश दिए। जिससे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो सके। अधिकारीवार असंतोषजनक फीडबैक की समीक्षा की गयी। शिकायतों का उचित निस्तारण नहीं होने और शिकायतकर्ता से सम्पर्क नहीं किए जाने पर आयुक्त महोदय ने उप श्रमायुक्त, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, अधीक्षण अभियंता सिंचाई, संयुक्त शिक्षा निदेशक, पर्यटन अधिकारी, मुख्य अभियंता पीडब्लूडी, उप निदेशक मण्डी, अधिशासी अभियंता जलनिगम नगरीय आदि अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की और तत्काल शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर प्रकरणों का उचित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त न्यायिक श्रीमती कंचन शरन, अपर आयुक्त प्रशासन श्री राजेश कुमार, जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मलप्पा बंगारी, मथुरा जिलाधिकारी श्री सी पी सिंह, फिरोजाबाद जिलाधिकारी श्री रमेश रंजन और मैनपुरी जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त फिरोजाबाद श्री विशू राजा, अपर नगर आयुक्त श्री शिशिर कुमार, आरटीओ श्री अरूण कुमार, श्री बी डी शुक्ला संयुक्त आयुक्त स्टेट जीएसटी आदि मौजूद रहे।
Follow Samachar24