ADM अरविंद द्विवेदी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया
Gargachary Times
17 December 2025, 21:19
204 views
Firozabad
अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया, पेंशनर दिवस पर बड़ी संख्या में आए पेंशनर्स की समस्त समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनी गई एवं उक्त शिकायतों के निदान हेतु संबंधित आहरण वितरण अधिकारियों को जिलाधिकारी महोदय के संज्ञान में लाते हुए आश्वस्त किया गया है। इस दौरान पेंशनर्स ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय योजना जो पेंशनरों के स्वास्थ्य से संबंधित है, उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है, कृपया उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाए, अपर जिलाधिकारी ने इस पर उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें इस योजना का लाभ अवश्य दिलाया जाएगा, साथ ही साथ सभी पेंशनरों ने इस पर एक स्वर से पेंशनर कक्ष कोसागार में बनाए जाने की बात कही, जिसे वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सहर्ष स्वीकार किया, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक पेंशनरों को माल्यार्पण एवं शॉल उड़ाकर स्वागत किया, इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडे, वित्त एवं लेखा अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं बड़ी संख्या में पेंशनर आदि स्टाफ उपस्थित थे।