Loading...

किसानों की लगी पाठशाला में योजनाओं की दी जानकारी

Gargachary Times 17 December 2025, 21:19 192 views
Agra
किसानों की लगी पाठशाला में योजनाओं की दी जानकारी
आगरा।कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस पाठशाला में किसानों को सरकार की योजनाओं के तहत किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर और हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम की जा सकती है।आगरा के एत्मादपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चिरौली में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान विनोद कुमार ने की। इसमें क्षेत्र के करीब सौ से डेढ़ सौ किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर रविन्द्र प्रभाकर एवं राज कुमार चौधरी सहायक तकनीकी प्रबंधक ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर और हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम की जा सकती है। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक और नैनो यूरिया के छिड़काव की तकनीक पर भी प्रकाश डाला और बताया कि इससे समय, श्रम और दवा की खपत कम होती है।इसके साथ ही जायद की अगेती खेती से अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। वहीं, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़ने के फायदे बताते हुए सामूहिक विपणन और बेहतर मूल्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर कृषि विभाग कर्मचारी दिगंबर समय सहायक तकनीकी प्रबंधक,सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24