उत्तर पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को मोटर साइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार
Gargachary Times
17 December 2025, 21:20
144 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना उत्तर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 698/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस 02 शातिर अभियुक्तों 1.ईशु पुत्र महेन्द्र, 2.शिवम पुत्र मलखान सिंह को मय छिना हुआ मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
घटना का विवरण- वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि पल्सर मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी का मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से भागने लगे अभियुक्तों के भागने के दौरान एक अभियुक्त ईशु पुत्र महेन्द्र को आस-पास के लोगों द्वारा पकड लिया गया था । वादी की तहरीर के आधार पर थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 698/25 पंजीकृत किया गया । थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा घटना कारित करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।