सूचना विभाग के वाहन से शीशा तोड़कर बैटरी,पंखे, चार्जर, टॉवल तक निकाल ले गए चोर
Gargachary Times
17 December 2025, 21:51
182 views
Agra
जिला सूचना अधिकारी श्री शीलेन्द्र कुमार शर्मा ने अवगत कराया है कि कार्यालय, उप निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, आगरा के विभागीय वाहन संख्या--यू0पी0-32-बी0जी0-3844 में में 14 दिसंबर 2025 की रात्रि को चोरी की घटना घटी। इस दौरान वाहन के दोनों साइड के पैरदान एवं पंखे चोरी कर लिए गए तथा वाहन के ऊपर लगी रैगजीन फाड़ दी गई। अगले ही दिन दिनांक 15 दिसंबर 2025 की रात्रि को भी वाहन का शीशा तोड़कर बैटरी, चार्जिंग सिस्टम, टॉवल, रीडिंग बुक आदि सामान चोरी कर लिया गया। लगातार दो दिनों में सरकारी वाहन को पूरी तरह खोखला कर दिया गया। यह घटना ईदगाह पुलिस चौकी से मात्र 20 कदम की दूरी पर घटी। उक्त घटना की सूचना दिनांक 15.12.2025 को चौकी प्रभारी, पुरानी ईदगाह कालोनी, आगरा को तथा दिनांक 16.12.2025 थाना रकाबगंज में दे दी गई थी, किंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में शीघ्र जांच एवं कार्यवाही की अपेक्षा की जाती है।