Loading...

ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा द्वारा आयोजित नि:शुल्क कार्यशाला

Gargachary Times 18 December 2025, 20:20 277 views
Mathura
ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा द्वारा आयोजित नि:शुल्क कार्यशाला
ब्रज की शीर्ष संस्था ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान मथुरा द्वारा आयोजित नि:शुल्क कार्यशाला में सुप्रसिद्ध कलाकार वन्दनाश्री एवं प्रेमचंद गोयल के संरक्षण में विकासखंड, बलदेव के कई विद्यालयों में ब्रज की लुप्त हो रही पारंपरिक विधाओं में लगभग 500 बेटिया लोक संगीत, लोक नृत्य की जीवंत लीलाओं का सजीव प्रदर्शन चित्रण सीख रही है। विकासखंड बलदेव के सुदूर क्षेत्र से विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेज की बेटियां भी विभिन्न प्रकार की पारंपरिक विधाओं को सीखने के लिए पहुंच रही है सभी के मन में सीखने के लिए बहुत ही उत्कंठा एवं जिज्ञासा है यह लोक नृत्य सभी बालिकाओं को बहुत ही भा रहा है। ब्रज परमार्थ संघ के अध्यक्ष पं दीपक शर्मा, हेमराज, विकास, खुशबू, सृष्टि, प्राची,अथर्वकृष्ण,आशीष चतुर्वेदी आदि अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं बलदेव क्षेत्र की सभी कार्यशालाओं की व्यवस्थाओं को समन्वयक संजीव अग्रवाल संभाले हुए हैं । ब्रज का परचम लहराने वाली वन्दनाश्री ने बताया कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों को ब्रज कलाओं का प्रशिक्षण देकर गहरा संतोष प्राप्त होता है इस प्रकार की पारंपरिक विधाओं को सीखने से बेटियों के जीवन में आनंद के साथ-साथ अपनी संस्कृति आध्यात्मिक से जुड़े रहते हैं उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर अखिलेश यादव, सोनू चतुर्वेदी, सुमन कुमार, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, भवानी सिंह, करुणा गोयल, परी, लवी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24