Loading...

कल्याणं करोति मैं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य चिकित्सकों ने किया नेत्र संस्थान भ्रमण

Gargachary Times 18 December 2025, 20:26 142 views
Mathura
कल्याणं करोति मैं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य चिकित्सकों ने किया नेत्र संस्थान भ्रमण
गोवर्धन। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा)एवं कल्याणं करोति नेत्र संस्थान की सौहार्द बैठक जचौंदा स्थिति संस्थान परिसर में सम्पन्न हुई। नीमा के सदस्य बी ए एम एस चिकित्सकों ने संस्थान का भ्रमण कर अत्याधुनिक सुविधायुक्त हास्पिटल की सराहना की। संस्थान पदाधिकारियों ने सभी चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि यहां पेड़ अथवा निशुल्क आपरेशन कराने वाले हर व्यक्ति को उच्चस्तरीय सभी व्यवस्थाएं एक समान हैं। संस्थान सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से कल्याणं करोति उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर है। हमारा प्रयास है कि समाज में कोई गरीब भी नेत्र रोगी न रहे। सशुल्क और निशुल्क दोनों तरह की नेत्र रोग निदान की सेवा अनवरत जारी हैं। बैठक का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। संस्थान की परिचयात्मक जानकारी निदेशक शैलेन्द्र चतुर्वेदी ने दी। संस्थान के सह सचिव निरूपम भार्गव ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। तदुपरांत नेत्र संस्थान का विजुअल प्रजेंटेशन हुआ‌। नीमा राज्य समिति सदस्य डा. भूपेंद्र, जिलाध्यक्ष डा. अखिलेश अग्रवाल, सचिव अपूर्व रावत ने कल्याणं करोति के आमजन के सेवा कार्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। स्टेट कमेटी के डा. डी एन गौतम, डा. कुलदीप शर्मा, डा. जी के सिंह, डा. गजेन्द्र सिंह, डा. सीताराम अग्रवाल, डा. अशोक अग्रवाल, डा. शुभम गुप्ता, डा. हरिओम शर्मा, डा. अनिल सोलंकी,डा. प्रिंसी गुप्ता, सचिव डा. दिव्या शर्मा सहित तीन दर्जन चिकित्सकों ने हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। सौहार्द बैठक का संचालन दिलीप कुमार यादव ने किया।
Follow Samachar24