यमुना एक्सप्रेसवे के सड़क हादसे में गुम हुए अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन
Gargachary Times
18 December 2025, 20:36
126 views
Mathura
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 127 बल्देव क्षेत्र में
16 दिसम्बर को सुबह करीब 4:00 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। कार और बस की आपस में टक्कर होने से
8 बस और 2 कार जल गई।
इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। करीब 100 लोग घायल हो गए।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे में कुछ लोगों के गुम होने के मामले भी सामने आ रहे हैं।
परिजन अपने गुम हुए लोगों का पता लगाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।
बुधवार को कानपुर के रहने वाले कुछ परिजन अपनों की तलाश में जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। लेकिन उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगी।
कानपुर के सेवा ग्राम कॉलोनी दादा नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अनुज श्रीवास्तव भी इस हादसे के बाद गुम बताए जा रहे।
अनुज श्रीवास्तव के परिजन रोते बिलखते हुए उनकी तलाश कर रहे। कही से अनुज की कोई जानकारी मिले इसके लिए वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अनुज का कोई पता नहीं लग पा रहा है।
अनुज की पत्नी और बहन ने बताया कि अनुज श्रीवास्तव अपने किसी काम के लिए कानपुर से दिल्ली जा रहे थे इस बीच एक्सीडेंट हो गया। अनुज के साथ मौजूद व्यक्ति के द्वारा एक्सीडेंट की जानकारी उसके परिजनों को दी गई । परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद करीब 9:00 बजे तक अनुज का फोन चालू था जिस पर रिंग जा रही थी। लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था।
अनुज दो भाई और एक बहन में सबसे बड़े हैं। जिनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
परिजन अनुज की फोटो लेकर लगातार तलाश कर रहे हैं। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।