Loading...

शिकोहाबाद पुलिस द्वारा अवैध गांजा 385 ग्राम व चोरी का सामान के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 31 July 2025, 21:18 40 views
Firozabad
शिकोहाबाद पुलिस द्वारा अवैध गांजा 385 ग्राम व चोरी का सामान के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना शिकोहाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अरमान पुत्र इन्तजार निवासी नैनी ग्लास वाली गली थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद को भूडा नहर पुल से छीछामई नहर पुल की तरफ थाना शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के कब्जे से 385 ग्राम गांजा व चोरी का सामान ( एक पंखा, बिजली प्लास्टिक का, एक बाल्टी स्टील, एक छोटा टिफिन स्टील, एक दानपात्र स्टील, एक लोटा स्टील एक त्रिशूल छोटा पीली धातू का) बरामद किया गया । इस घटना के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0सं0 496/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 317(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24